#*लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 17 और 24 अक्टूबर को लगेगा मतदाता पंजीकरण का विशेष कैंप।*
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने सभी जिलों में विशेष कैंप आयोजित करने के दिए निर्देश।
प्रदेश के सभी बूथों पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मौजूद रहेंगे बीएलओ।
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए कैंप में उपलब्ध होंगे फॉर्म-6
पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं और छूटे हुए पात्र नागरिकों को मिलेगा मौका।
हर मतदान केंद्र पर बनेगी हेल्प डेस्क, पंजीकरण प्रक्रिया में मिलेगी सहायता।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी की पात्र नागरिकों से अपील, कैंप में पहुंचकर मतदाता सूची में जांचें अपना नाम। @