अरवल: प्रखंड मुख्यालय में चपरासी कृष्णा चौधरी की हत्या के मामले को लेकर नगर थाने की पुलिस ने की जांच
Arwal, Arwal | Jan 25, 2024 प्रखंड मुख्यालय के पथ निर्माण विभाग में चपरासी के पद पर तैनात कृष्णा चौधरी की हत्या के मामले को लेकर नगर थाने की पुलिस ने जांच की। साथ ही कई जगहों से साक्ष्य भी एकत्रित किए गए, और वहां तैनात कर्मचारियों से हत्या के मामले में कड़ी पूछताछ भी की गई।