पिपरिया: पिपरिया प्रखंड में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, बुधवार को गणना कर्मियों को मिलेगा नियुक्ति पत्र
जनगणना 2027 को लेकर पिपरिया प्रखंड में प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं. मंगलवार अपराह्न 6:30 बजे BDO रितु रंजन कुमार ने बताया कि सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को उनका कार्य क्षेत्र आवंटित कर दिया गया है.बुधवार 29 अप्रैल 2026 को उन्हें प्लस टू मेघराय मिश्री प्रसाद उच्च विद्यालय वलीपुर में पूर्वाहन 10:30 बजे से नियुक्ति पत्र आइडी आदि उपलब्ध कराया जाएगा.