प्रतापगढ़: 10 साल बाद घर लौटी मां, बेटों को गले लगाते ही खुशी के आंसू छलक पड़े
कभी उम्मीद टूटती थी तो कभी यादें संभाल लेती थीं। पूरे 10 साल तक पत्नी और मां के इंतजार में आंखें बिछाए बैठे एक परिवार की जिंदगी में आखिरकार वह पल आ ही गया, जब घर से बिछड़ी मोवनी निनामा अपने अपनों के बीच लौट आई। पीपलखूंट क्षेत्र के झराली गांव की रहने वाली मोवनी मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण करीब एक दशक पहले घर से लापता हो गई थी। परिवार ने उसे हर जगह तलाश