चित्तौड़गढ़। बूंदी रोड स्थित मेवाड़ के महान सूफी संत हजरत अताए ख्वाजा सैयद सरदार अहमद अशरफी साहब का 25वां सालाना उर्स रविवार को कुल की रस्म के साथ संपन्न हुआ। सज्जादानशीन सलीम अशरफी ने बताया कि औलादे गोसे आजम हजरत सैयद सलमान अशरफ ने देश में अमन-भाईचारे की दुआ की।