कोलायत: झझु में प्लस पोलियो बूथ पर स्कूल का ताला लटका रहा, मासूमों को पेड़ की छांव में दवा पिलानी पड़ी, CBO ने कार्रवाई की
रविवार को झझु गांव में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के दौरान सरकारी व्यवस्था में बड़ी लापरवाही सामने आई। अभियान के तहत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सेठियों का बास, झझु में पोलियो बूथ बनाया गया था, लेकिन निर्धारित समय पर विद्यालय का ताला नहीं खुलने से स्वास्थ्य विभाग की टीम को भीषण गर्मी में खुले आसमान के नीचे अभियान चलाने के लिए मजबूर होना पड़ा।