सागर नगर: ‘वेगाज मेला’ में अव्यवस्था से महिला उद्यमी निराश, बारिश से लाखों का नुकसान
स्मार्ट सिटी सागर में महिला सशक्तिकरण और उत्थान के नाम पर आयोजित किए जा रहे ‘वेगाज मेला’ में अव्यवस्था और लापरवाही ने महिला उद्यमियों के उत्साह पर पानी फेर दिया। आयोजकों ने स्टॉल लगाने के लिए महिलाओं से हजारों रुपये वसूले, लेकिन मेला स्थल पर बुनियादी सुविधाओं का अभाव देखने को मिला। सिटी स्टेडियम के खेल मैदान में शनिवार से दो दिवसीय इस मेले का आयोजन किया गया।