हसनपुर: हसनपुर जंक्शन रेलखंड पर ट्रेन से गिरकर बुजुर्ग की मौत, खगड़िया जाने के दौरान हादसा
समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड पर हसनपुर जंक्शन के पास ट्रेन से गिरकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान बीरपुर के इमली चौक निवासी स्व. गणेश दास के पुत्र लाल मोहन गुप्ता उर्फ झाल टिक-टिक (75) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वह खगड़िया जाने के लिए घर से निकले थे। समस्तीपुर से खगड़िया जा रही पैसेंजर ट्रेन में चढ़ने के दौरान संतुलन बिगड़ने से गिर पड़े।