ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर-चंबल में बिछ रहा था अहमदाबाद का हथियार नेटवर्क, तमंचे के साथ पैडलर गिरफ्तार!
ग्वालियर में अवैध हथियारों का नया नेटवर्क खड़ा करने की कोशिश पुलिस ने नाकाम कर दी। अहमदाबाद से 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस लेकर ग्वालियर पहुंचे एक पैडलर को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जानकारी पुलिस ने मंगलवार तड़के करीब 1 बजे दी। आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया है कि उसे ग्वालियर-चंबल अंचल में हथियार सप्लाई की संभावनाएं तलाशने के लिए भेजा गया था।