काराकाट: ग्रीन फील्ड हाइवे परियोजना के लिए अर्जित भूमि का डीएम और एसपी ने किया मुआयना
Karakat, Rohtas | Apr 23, 2026 ग्रीन फील्ड हाइवे परियोजना के तहत सरकार द्वारा कराए जा रहे राष्ट्रीय राजमार्ग 119 ए के लिए गोड़ारी में अर्जित भूमि की मुआयना डीएम उदिता सिंह व एसपी रौशन कुमार ने किया। पदाधिकारी दोपहर लगभग एक बजे गोड़ारी पहुंचे थे। चिलचिलाती धूप या फिर जानकारी के अभाव में वहां कोई रैयत नहीं पहुंच सके थे। हालांकि सड़क पर जाते समय कई किसानों से जिलाधिकारी ने बात की।