महोबा: महोबा के ग्राम पवा में राजीनामा का दबाव, पीड़ित ने SP से न्याय की गुहार लगाई
Mahoba, Mahoba | Jun 15, 2026 ग्राम पवा निवासी धनाराम का आरोप है कि 1 जून को शाम 6 बजे गांव के चन्द्रशेखर, खलक, विन्द्रावन व पुष्पेन्द्र ने दरवाजे पर पहुंचकर पुराने मुकदमे में राजीनामा करने का दबाव बनाया। मना करने पर मां-बहन की गालियां दीं,लाठी-डंडे दिखाकर मारने की धमकी दी और पत्नी विमला को भी भद्दी गालियां दीं। पीड़ित ने SP से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्याय दिलाने की मांग की है।