पूरनपुर: हरियाली का संदेश: सपा नेताओं ने बांटे पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
पूरनपुर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह 'जग्गा' के नेतृत्व में सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे नगरपालिका चौराहे पर पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राहगीरों और स्थानीय लोगों को पौधे वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस दौरान लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की गई।