मौदहा: बिवांर थाना क्षेत्र के पारा गांव में भाई बहन की हत्या से मचा हडकंप पुलिस जांच में जुटी
बिवांर क्षेत्र के ग्राम पारा निवासी कृष्णदत्त सोनी पुत्र कल्लू व उसकी सगी बहन केशकली मृत पाये गये थे। गुरुवार को लगभग 11 बजे सूचना मिलने पर पुलिसबल के साथ क्षेत्राधिकारी श्रेयस त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल कर उनके शवों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। मृतक कृष्ण दत्त अविवाहित था। उसका छोटा भाई रमाशंकर अपने परिवार सहित कानपुर में रहता है।