महोबा: महोबा के ग्योंडी अस्पताल में डॉक्टर-स्टाफ की कमी, बुंदेलखंड नव निर्माण सेना ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
Mahoba, Mahoba | Jul 1, 2026 बुंदेलखंड नव निर्माण सेना ने ग्योंडी के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों की कमी को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि अस्पताल में डॉक्टर, नर्स, लैब टेक्नीशियन व वार्ड बॉय न होने से ग्रामीणों को महंगे निजी इलाज के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।संगठन ने रिक्त पदों पर नियुक्ति, 24 घंटे आपातकालीन सेवा, दवाइयों व जांच की व्यवस्था की मांग की।