सागर नगर: सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत गर्ल्स डिग्री कॉलेज में स्वस्थ नारी, स्वस्थ सशक्त परिवार पर कार्यशाला आयोजित
सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत गर्ल्स डिग्री कॉलेज में स्वस्थ नारी स्वस्थ सशक्त परिवार पर सोमवार की सुबह 11 बजे एक कार्यशाला आयोजित हुई। जिसमें क्षेत्रीय संचालक चिकित्सा अधिकारी सागर संभाग डॉक्टर नीना गिडियन के द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य पर एक विस्तृत व्याख्यान दिया गया तथा मुख्य चिकित्साधिकारी के द्वारा भी अपने विचार रखें।