सागर नगर: पुलिस प्रशिक्षण शाला में दुर्गा पूजा पर गरबा रास में थिरके नव आरक्षक, एसपी लवली सोनी ने दिए पुरस्कार
रविवार की रात्रि 8 बजे से नवरात्रि के अवसर पर पुलिस ट्रेनिंग स्कूल सागर के प्रांगण में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नव प्रशिक्षु आरक्षकों के लिए पुलिस अधीक्षक लवली सोनी के निर्देशन में दुर्गा पूजा व गरबा रास का आयोजन किया गया। इस दौरान नव प्रशिक्षु आरक्षक तथा कार्यालयीन स्टाफ की महिलाएं व पुरुष मां दुर्गा की आराधना में विभिन्न भक्ति गीतों पर जमकर थिरके...