बरूराज मोतीपुर: ठिकहा बाजार के समीप अनियंत्रित होकर अग्निशमन की गाड़ी तथा एक पिकअप वैन पलटने से तीन लोग हुए जख्मी।
कथैया थाना क्षेत्र के ठीकहा बाजार के समीप अनियंत्रित होकर अग्निशमन की गाड़ी पलट गई।तथा पीछे से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप वैन भी टकरा गई। जिसमें अग्निशमन के दो कर्मी तथा पिकअप वैन का ड्राइवर जख्मी हो गया। जख्मी को इलाज के लिए मोतीपुर chc में भर्ती किया गया ।जहां से एक अग्निशमन कर्मी को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर skmch रेफर कर दिया गया है।