बरूराज मोतीपुर: बरुराज थाना क्षेत्र में चनही चौक के समीप अनियंत्रित होकर पलटी मालवाहक पिकअप, चालक हुआ घायल
बरुराज थाना क्षेत्र के चनहीँ चौक के समीप शाम को एक अनियंत्रित मालवाहक पिक अप पलटते हुए गढ़े में गिर गई। जिससे चालक जख्मी हो गए। मौके पर पहुँची पुलिस ने मामले की जांच कर जख्मी चालक को इलाज के लिए मोतीपुर CHC भेजवाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को क्रेन के सहारे बाहर निकलवाया और अपने कब्जे में लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गाड़ी काफी तेज गति में थी।