मोतीपुर प्रखंड के बरुराज थाना क्षेत्र के छत्रपटी गांव के 14 वर्षीय एक बच्चे की तिरहुत नहर में नहाने के दौरान मौत हो गई है ।बच्चों की पहचान विजय पटेल के पुत्र प्रिंस कुमार 14 के रूप में हुई है। वही मौके पर बरुराज पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुज़फ्फरपुर भेज दिया है। शव घर आते ही परिजनों में मचा चीख पुकार।