गिर्राज जी की परिक्रमा करने आए श्रद्धालु युवक की राधाकुंड में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान पवन निवासी गांव नगर की घड़ी, जनपद आगरा के रूप में हुई है। वह अपने दो दोस्तों के साथ गोवर्धन धाम आया था। इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है.