उधवा: उधवा प्रखंड क्षेत्र में होली पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए राधानगर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
रंगों का त्यौहार होली पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर रविवार की शाम करीब 6 बजे उधवा प्रखंड क्षेत्र में राधानगर पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाली। इस दौरान प्रभारी थाना प्रभारी गंगा प्रसाद यादव के नेतृत्व में राधानगर थाना परिसर से फ्लैग मार्च निकाली गई। जो उधवा चौक,पाकीजा मोड़,जंगलपाड़ा, फुदकीपुर तथा इंग्लिश बाजार तक फ्लैग मार्च निकाली गई।