भिवानी: विद्या नगर के मंगल पांडे चौक पर विधायक घनश्याम सराफ ने स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडे को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी
विद्या नगर में मंगल पांडे चौक पर शनिवार को मंगल पांडे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और ब्रिटिश साम्राज्य को चुनौती देने वाले एक अग्रणी सैनिक के रूप में उनकी सराहना की। विधायक ने कहा कि मंगल पांडे के साहस और वीरता की कहानी देश के लोगों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगी।