गैरसैण: माईथान क्षेत्र में मार्ग बंद, झूमाखेत प्राथमिक विद्यालय भी प्रभावित
माईथान क्षेत्र के बुंगीधार मेहलचौरी बच्छुवाबाण मोटर मार्ग तीन जगह मलवा आने से बंद हो गया। इससे 20 से अधिक गांवों की आबादी यातायात और जरूरी सेवाओं से वंचित रही। मार्ग बंद होने से झूमाखेत प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका स्कूल नहीं पहुंच पाई, जिससे लगभग 8 में से 6 बच्चे स्कूल आए। विभाग ने जांच शुरू कर दी है।