मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने माँ देवड़ी के दरबार में की पूजा-अर्चना
रांची स्थित प्रसिद्ध माँ देवड़ी मंदिर में शनिवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान दोनों ने माँ देवड़ी के दर्शन कर राज्यवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने माँ देवड़ी से समस्त झारखंडवासियों के जीवन में सुख-शांति बनी रहे तथा राज्य निरंतर विकास और प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे, इसके लिए आशीर्वाद मांगा। पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ और भक्तिमय माहौल देखने को मिला।
मुख्यमंत्री और गांडेय विधायक ने राज्य की उन्नति, सामाजिक सौहार्द और जनकल्याण की भावना के साथ माँ देवड़ी के चरणों में प्रार्थना अर्पित की।
#apnagiridihnews #GiridihNews #ranchi #HemantSoren