नवाबगंज: बाराबंकी के आलापुर क्षेत्र में 32 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस जांच जारी
बाराबंकी जनपद के आलापुर क्षेत्र में एक युवक का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला।घटना की सूचना मिलने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।मृतक की पहचान आलापुर क्षेत्र के दिहुवा मजरे गांव निवासी 32 वर्षीय अनिल सिंह पुत्र शिवप्रसाद के रूप में हुई है। उनका शव गांव के पास जंगल में एक पेड़ से रस्सी के सहारे लटका हुआ था।