कोरांव: रत्योरा करपिया गांव में दो बाइकों की टक्कर में पिता की मौत, पुत्री समेत तीन लोग घायल, जिला अस्पताल रेफर
कोरांव थाना क्षेत्र के रत्योरा करपिया गांव में सोमवार दोपहर दो बाइकों की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मृतक की पहचान भगेसर लहवा, कोरांव निवासी इंदल (45) पुत्र बेनी माधव के रूप में हुई है। इंदल अपनी बेटी पूजा और नातिन को बैठा कर जा रहे थे।