अजीतमल: मुरादगंज में सिलेंडर विस्फोट से घायल चार युवकों में से दो की उपचार के दौरान हुई मौत, मिठाई दुकान मालिक समेत तीन शामिल
कस्बा मुरादगंज स्थित शिव शंभू स्वीट हाउस के गोदाम में 13 सितंबर को हुए गैस सिलेंडर विस्फोट के मामले में उपचार के दौरान दो युवकों की मौत के बाद पुलिस ने दुकान मालिक समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मृतकों के पिता की अलग-अलग तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की है। जगतपुर निवासी सज्जनलाल ने बताया कि उनका 18 वर्षीय पुत्र शिवम और किशनलाल का 16 वर्षीय पुत्र