हरिद्वार किसान महाकुंभ को सफल बनाने की तैयारियां तेज, अधिकाधिक किसानों से पहुंचने की अपील
हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में आगामी 16, 17 एवं 18 जून को आयोजित होने वाले किसान महाकुंभ को सफल बनाने के लिए किसान संगठनों एवं पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया गया। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, किसानों की भागीदारी तथा विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विजय शास्त्री ने जानकारी देते हुए बताया कि किसान महाकुंभ किसानों की समस्याओं, अधिकारों एवं कृषि से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा का एक बड़ा मंच होगा