मुरारी लाल मेमोरियल कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग, सोलन के विद्यार्थियों का नरेंद्र मोहन अस्पताल, गाजियाबाद में शानदार कैंपस प्लेसमेंट
कॉलेज की बीएससी नर्सिंग पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग और जी एन एम के 57 विद्यार्थियों का नरेंद्र मोहन अस्पताल, गाजियाबाद में शानदार कैंपस प्लेसमेंट हुआ है।अस्पताल द्वारा आयोजित इस कैंपस भर्ती अभियान में कुल 70 विद्यार्थियों ने भाग लिया था, जिनमें से 57 छात्राओं को चुना गया।चयनित नर्सिंग विद्यार्थियों को ₹20,000 प्रति माह के शुरुआती वेतन पर रोजगार का अवसर मिला है तथा निःशुल्क छात्रावास सुविधा भी दी जायेगी।सबसे खास बात यह है कि इन विद्यार्थियों की अभी अंतिम वर्ष की परीक्षाएं होना बाकी हैं और उन्हें पहले ही जॉब ऑफर मिल गया है।विद्यार्थियों का चयन नरेंद्र मोहन अस्पताल की नर्सिंग एजुकेटर कृतिका भारद्वाज और इन्फेक्शन कंट्रोल नर्स प्रिया द्वारा किया गया।कॉलेज के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश गुप्ता कॉलेज निर्देशक अंकित गुप्ता निमित्त गुप्ता तथा कालेज प्रधानाचार्य रघुनंदन सिंह ने नौकरी के लिए चुने गए छात्राओं को बधाई दी है और रोजगार के अवसर देने के लिए 'नरेंद्र मोहन अस्पताल' का शुक्रिया अदा किया है। साथ ही आगे भी ऐसे रोज़गार मेले या कार्यक्रम आयोजित करने का भरोसा दिया है।
Solan, Solan | Sep 18, 2026