हुज़ूर: आरिफ नगर ब्रिज पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी।
Huzur, Bhopal | Apr 22, 2024 आरिफ नगर ब्रिज पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पत्नी और बच्ची घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भेजा गया है। हादसे के समय दंपती दावत खाकर अपने घर की ओर लौट रहे थे। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।