देवघर: बाबा मंदिर के निकास द्वार पर पुलिस द्वारा मारपीट का महिला श्रद्धालु ने लगाया आरोप
बाबा मंदिर निकास द्वार पर रविवार के सुबह 10:30 बजे जबरन घुस रही महिला को पुलिस के द्वारा बेंत की छड़ी से रोकने के क्रम में मारपीट करने का महिला श्रद्धालु ने आरोप लगाया जिसका इलाज बाबा मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र में किया गया इस संबंध में महिला अनीता कुमारी ने बताया कि वह बाबा मंदिर में निकास द्वार से प्रवेश करने के लिए कोशिश कर रही थी तभी पुलिस ने मारपीट की।