चांपा: बम्हनीडीह क्षेत्र में अवैध खनिज गतिविधियों पर कार्रवाई, 1 हाइवा, 1 जेसीबी मशीन और 2 ट्रैक्टर किए गए जब्त
जांजगीर चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध विशेष अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी तारतम्य में आज राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र में अवैध खनिज उत्खनन।