प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ में कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, दोनों पारियों में 86 प्रतिशत रही उपस्थिति
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर की ओर से आयोजित कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2026 रविवार को जिले के 26 परीक्षा केंद्रों पर दो पारियों में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा के लिए जिले में 7200 से अधिक अभ्यर्थी पंजीकृत थे। पूरे जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए तथा सीसीटीवी निगरानी, वीडियोग्राफी और बायोमेट्रिक स