कोंडागांव: कोंडागांव जिले में हेलमेट बैंक: सड़क सुरक्षा की दिशा में एक सार्थक पहल साबित हो रही है
सड़क दुर्घटनाओं में लगातार हो रही वृद्धि आज एक गंभीर चिंता का विषय बन चुकी है। विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों में हेलमेट के उपयोग की कमी के कारण दुर्घटनाओं में मृत्यु और गंभीर चोटों के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसी चुनौती से निपटने के लिए जिला प्रशासन कोण्डागांव द्वारा एक अभिनव पहल करते हुए “हेलमेट बैंक” की शुरुआत की गई है।