सिरोही: वराडा में सैकड़ों लोगों ने एक साथ किया योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन के लिए रोजाना योग करने की आवश्यकता पर जोर दिया
Sirohi, Sirohi | Jun 21, 2026 वराडा और आसपास के ग्रामीण अंचलों में 12वां विश्व योग दिवस पर आमजन, स्कूली बच्चों, जनप्रतिनिधियों और राजकीय कर्मचारियों सहित सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वराडा ग्राम पंचायत का मुख्य कार्यक्रम पंचायत परिसर में आयोजित हुआ। योग टीचर संजय शर्मा और सहायक प्रशिक्षक दीपक कुमार खत्री ने योग सत्र का संचालन किया। कार्यक्रम की शुरुआत योग प्रार्थना से हुई, जिस