रतनगढ़: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चूरू के सचिव ADJ कृष्णा राकेश कांवट ने रतनगढ़ जेल का किया निरीक्षण
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चुरू के सचिव श्रीमती कृष्णा राकेश कांवट ने आज रतनगढ़ जेल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जेल की समुचित व्यवस्था,पेयजल, भोजन, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य सेवा का जायजा लिया। बंदियों से उनके प्रकरणों से संबंधित जानकारी ली तथा उन्हें निःशुल्क विधिक सहायता संबंधित जानकारी प्रदान की।