संत कबीर नगर में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में उद्योग बन्धु समिति, निर्यात प्रोत्साहन समिति व पीएम विश्वकर्मा योजना की समीक्षा बैठक हुई। निवेश मित्र पोर्टल के लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। स्वरोजगार योजनाओं के प्रचार-प्रसार, जीबीसी 5.0 के लक्ष्य पूर्ति तथा लाभार्थियों के सत्यापन पर जोर दिया गया।