सादाबाद: बिलारा में दीवार गिरने से दबकर दो बच्चों की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
सादाबाद क्षेत्र के बिलारा में आए तेज आंधी तूफान के दौरान एक मकान की दीवार गिर गई जिसमें दो बच्चे मनीष और लाड़ो दब गए। ग्रामीणों ने तत्काल रेस्क्यू कर बच्चों को मलवे में से निकाला और नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए ले गये, जहां डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। बच्चों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।