सहारनपुर: ब्याज पर उधार दिए पैसे को लेकर दो पक्ष एक-दूसरे पर लगा रहे गंभीर आरोप, मामला पहुंचा नगर कोतवाली
बुधवार सुबह 10:00 बजे मामला सामने आया है जिसमे थाना नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत न्यू गोपाल नगर निवासी परिवार थाना नगर कोतवाली पहुंचा। जिसमें न्यू गोपाल नगर निवासी नैना ने आरोप लगाया कि ज्योति विहार निवासी मोनिका को 1 साल पहले ₹60000 अपने गहने फाइनेंस पर गिरवी रखकर उधार दिए थे। जिसमें मोनिका ने ब्याज के साथ पैसे किस्तों पर लौटने का वादा किया था।