जयसिंहनगर: रटगा पुलिस ने फरार स्थायी वारंटी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश किया
जिले के अंतिम छोर में स्थित सीधी थाना क्षेत्र अंतर्गत रटगा से पुलिस ने 2 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार की शाम 4 बजे लगभग बताया कि मारपीट के मामले में 2 वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी पन्नेलाल पाव पुत्र गेंदलाल पाव में 25 वर्ष निवासी रटगा को गिरफ्तार किया है। बता दें कि पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी।