बिलग्राम: पैदापुर गांव में विद्युत लाइन का खंभा टूटने से दो दिन से बिजली ठप, फसलें सूखने की कगार पर
Bilgram, Hardoi | Jun 29, 2026 हरदोई के बिलग्राम विकासखंड के पैदापुर गांव में 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन का खंभा टूटने से पिछले दो दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है भीषण गर्मी के बीच ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं वहीं, मुन्ना यादव, अनिल यादव और प्रदीप यादव सहित अन्य किसानों ने बताया कि बिजली न होने से धान की नर्सरी सूखने लगी है,जिससे फसल खराब होने का खतरा बढ़ गया है।