Follow...पानी पताशे ने पहुंचाया अस्पताल, कोटा के पोलाईखुर्द में पानी पतासे खाने से 115 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, बीमार बच्चों का सीमल्या अस्पताल में चल रहा उपचार सीएमएचओ डॉ. नरेंद्र नागर और बीसीएमओ डॉ. राजेश सामर भी पहुंचे मोके पर
सिमलिया क्षेत्र स्थित पोलाई खुर्द गांव में पानी-पतासी खाने के बाद करीब 115 बच्चों कीतबीयत बिगड़ गई। बच्चों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने परपरिजनों ने उन्हें अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सूचना मिलते ही चिकित्साविभाग ने गांव में विशेष शिविर लगाकर इलाज शुरू कर दिया। बुधवार सुबह उपखंडअधिकारी दीपक महावर और बीसीएमओ डॉ. राजेश सामर ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजालिया। बीसीएमओ के निर्देश पर 108 एम्बुलेंस सहित दो मेडिकल टीमें गांवभेजी गईं। गंभीर रूप से बीमार बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिमलिया मेंभर्ती कराया गया, जबकिअन्य प्रभावित बच्चों का गांव में ही उपचार किया जा रहा है। अब तक करीब 12बच्चों कोसीएचसी में भर्ती किया गया है।
Sangod, Kota | Jul 15, 2026