होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम सांसद अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में अधिकारियों और हितधारकों की बैठक में शामिल हुए
नर्मदा पुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी के मीडिया प्रभारी से मिली जानकारी के मुताबिक सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर पहुंचकर यहां आयोजित अधिकारियों एवं हितधारकों के साथ बैठक में भाग लिया। इस दौरान खेल प्रशिक्षण व्यवस्थाओं और बुनियादी ढांचे का गहन आकलन किया गया। बैठक में शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, युवा एवं खेल से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।