दतिया नगर: दतिया कोतवाली पुलिस ने फरार हिस्ट्रीशीटर अजय यादव को अवैध हथियार के साथ किया गिरफ्तार, निकाला जुलूस
पुलिस को घडपकड अभियान क़े तहत 12 मई को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुयी कि एक व्यक्ति सफेद कलर छापेदार की शर्ट व काले से रंग का लोवर व अपने मुँह पर साफी बाँधे हुये होकर घटना कारित करने की फिराक में कट्टा कमर में खुरसे हुये मंगल ढाबा के पीछे रेल्वे क्रासिंग के पास खड़ा हैं. पुलिस ने दबिश देकर अजय यादव पुत्र अरविंद निवासी निरावल को गिरफ्तार किया हैं ।