गुना जिले के आरोन क्षेत्र स्थित बनयाई गांव में शुक्रवार शाम 6 बजे घर की दीवार गिरने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। परिवार के सदस्य दीवार के ऊपर से छान-छप्पर हटा रहे थे, तभी वह अचानक ढह गई और पास ही खेल रहे 13 वर्षीय कपिल और 6 वर्षीय अभिराज मलबे में दब गए। परिजनों ने दोनों बच्चों को निकालकर अशोकनगर जिला अस्पताल पहुंचाया।