बिसौली: बिसौली नगर में गैस एजेंसी के समीप नशे में धुत बस चालक ने साइकिल को मारी टक्कर, साइकिल सवार ने कूदकर बचाई जान
Bisauli, Budaun | Apr 26, 2026 बिसौली नगर में गैस एजेंसी के समीप रविवार को 12 बजे करीब एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार, नशे में धुत्त बस चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए सामने से आ रहे साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के समय साइकिल सवार परमानंद निवासी मदनजुड़ी बिसौली अपने काम से जा रहे थे।