कटनी नगर: युवती को धर्मशाला में अकेला पाकर युवक ने किया दुष्कर्म, माधव नगर अजाक थाने में मामला दर्ज
जिले रीठी मुहास में एक युवती को धर्मशाला में अकेला पाकर नीरज नामक युवक ने उसके साथ जोर जबरदस्ती कर दुष्कर्म की घटना कोअंजाम दिया है। युवती की शिकायत पर माधव नगर आजाक थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। युवती पन्ना जिले की निवासी है जिसके माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है। मामले के संबंध में एडिशनल एसपी सतोष डेहरिया ने आज मंगलवार दोपहर 3 बजे जानकारी दी।