गुन्नौर: गांव सिहावली के समीप तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में मारी टक्कर, अधिवक्ता समेत दो बाइक सवार हुए घायल
रजपुरा थाना क्षेत्र के गवां बबराला मार्ग पर गांव सिहावली के समीप शनिवार शाम करीब 6 बजे तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में गांव जहांनपुर निवासी अधिवक्ता राजकुमार और बाइक पर उनके साथ पीछे बैठे गांव चंदूनगला निवासी राकेश घायल हो गए। हादसे के बाद बोलेरो चालक बोलोरो को लेकर मौके से फरार हो गया ।