बौंसी: गोरगम्मा गांव में आग तापते समय बुजुर्ग महिला झुलसी
Bausi, Banka | Dec 8, 2024 प्रखंड क्षेत्र के गोरगम्मा गांव में रविवार शाम करीब 6:00 बजे आग तापने के दौरान एक बुजुर्ग महिला जलकर गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी महिला की पहचान 72 वर्षीय फुदनी देवी के रूप में हुई है। ठंड से बचने के लिए महिला आग ताप रही थी। इसी बीच आग कपड़े में लग गई। आसपास के लोगों को चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद महिला को रेफरल अस्पताल लाया गया।