मुरैना नगर: मुरैना के बड़ोखर में ननि का बुलडोजर चला, 20 साल पुराने आशियाने मिनटों में मलबा बने, बच्चों के सामने उजड़े घर
मुरैना के बड़ोखर में मंगलवार शाम नगर निगम, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने सर्वे क्रमांक 934 की जमीन से अतिक्रमण हटाते हुए चार मजदूर परिवारों के कच्चे-पक्के मकानों पर बुलडोजर चला दिया। कार्रवाई के बाद महिलाएं और बच्चे खुले आसमान के नीचे सामान समेटते नजर आए। परिवारों का कहना है कि वे करीब 20 वर्षों से यहां रहकर मजदूरी कर जीवनयापन कर रहे थे।